बसना

इसरो वैज्ञानिक ज्ञानेंद्र कश्यप का विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया सम्मान

बसना । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के चंद्रयान 3 में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिक बसना नगर निवासी श्री ज्ञानेंद्र कश्यप जी का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके अभिनंदन व सम्मान में विधायक कार्यालय में जम कर आतिशबाजी की गई। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने श्री ज्ञानेंद्र कश्यप का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किये तथा शाल श्रीफल एवं छत्तीसगढ़ की प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर सम्मान किये। इस दौरान वैज्ञानिक ज्ञानेंद्र कश्यप ने कहा कि आप सभी लोगों की आशीर्वाद से मुझे इसरो का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि श्री ज्ञानेंद्र कश्यप ने इसरो वैज्ञानिक के रूप में चंद्रयान 3 में महत्वपूर्ण योगदान दिये। यह बसना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। जिस प्रकार से हम सभी अपने क्षेत्र में रह कर क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार श्री ज्ञानेंद्र कश्यप ने समर्पण भाव से इसरो वैज्ञानिक के रूप में देश का सेवा किये। आगे आने वाले समय में बसना अकल्पनीय विश्व रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे बसना क्षेत्र से अनेक बेटे बेटियां विज्ञान, समाजसेवा, देशसेवा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपना योगदान देकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद सौरभ अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, व्यापारी संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारी अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा,मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश बारीक,पूर्व पार्षद डिम्पल सिंह छाबड़ा, पार्षद महेन्द्र अरोरा, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा,भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन साव, जयनारायण अग्रवाल,मुकेश जोशी, त्रिलोचन भोई,विकास वाधवा,आकाश सिन्हा, मोहित पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुपेंद्र साहू, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुकमणी पटेल, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, जनपद पंचायत बसना सभापति देवकुमारी पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक, जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीता सतपथी, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button