महासमुन्द

श्रीराम के सुमिरन मात्र से इंसान भव से हो जाता है पार : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुंद (छत्तीसगढ़)//महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत
आने वाले ग्राम बन्दोरा में आयोजित अखण्ड रामायण प्रतियोगिता के समापन पर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना किया |उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राम और रामायण हमारे जीवन का सार और आधार है। रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है, अंधरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है, हमें बुराई से अच्छाई की तरफ ले जाने की प्रेरणा देता है। रामायण हमारे जीवन में धर्म और संस्कृति के आधार पर हमें विचारवान होने की प्रेरणा देता है। रामायण में भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र, सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है।तुषार का आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर साथ में नारायन पटेल, गोकुल साहू, अरून विश्वकर्मा,विजय, पटेल, रमेश पटेल, ,होमन पटेल, नाथूराम पटेल, जगदीश पटेल, शंकर पटेल, सुखलाल साहू, सुरेश यादव, मनोहर पटेल, अजय साहू अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन महिला शक्ति उपस्थित रहे |

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button