बसना

प्रधानमंत्री मोदी के बिलासपुर आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न… विधायक,जिला उपाध्यक्ष, मण्डल संगठन प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रभारी, विधानसभा संयोजक, नगर अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष मुख्य रूप से रहे उपस्थित…

बसना/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए आगामी 30 मार्च को प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा बिलासपुर में प्रस्तावित आमसभा कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा मण्डल बसना का कृषि उपज मण्डी प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा मण्डल बसना के संगठन प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रभारी त्रिलोचन पटेल, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष श्रीमती डिलेश्वरी निराला, उपाध्यक्ष मोहित कुमार पटेल, भाजपा मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, समाजसेवी रामचन्द्र अग्रवाल,एन एल भोई,खोलबाहरा निराला,मण्डल बसना में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,मण्डल के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,मण्डल मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य गण,बसना नगर पंचायत पार्षद गण,सरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button