
श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन, भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की विकास व खुशहाली की कामना की।
बसना। ग्राम भूकेल में समस्त ग्रामवासियों के आपसी सहयोग से श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर श्री विष्णु कथा का श्रवण करते जयकारा लगा रहें हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा पूजा अर्चना कर क्षेत्र की विकास एवं खुशहाली की कामना की।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों के पाप का अंत होता है। जीवन की सारी विपत्तियों का नाश होता है साथ ही घर की दरिद्रता समाप्त होती है। धन संबंधी समस्याएं खत्म होती है।उन्होंने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रहने में सहायक होता है।संसार के सभी श्रेष्ठ कर्म यज्ञ कहे जाते है।
उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरपंच सीडी बघेल, उप सरपंच कौशिल्या पटेल, मोहित राम विश्वकर्मा, गोकुल सिंह, सेक्टर प्रभारी चमरा स्वर्णकार, कमल सिदार, रामजीलाल विश्वकर्मा, नरेश पारेश्वर, जयंत पटेल, अंजोर निषाद, सुरज नाग, जीवर्धन, महेन्द्री नाग, चैतराम, रंगीलाल यादव, सुरेश पारेश्वर, जितेंद्र निषाद, करन पोर्ते सहित बड़ी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।