बसना

शबरीनारायण महापुन्नी महोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना. पवित्र पावन माघ माह के अवसर पर बसना अंचल (नीलांचल सेवा समिति बंसुला सेक्टर) के ग्राम छांदनपुर में संवरा समाज व ग्रामवासियों के द्वारा माता शबरीनारायण महापुन्नी महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल होकर माता शबरी व प्रभु श्रीराम जी की पूजन कर समस्त ग्रामवासियों की खुशहाली व सुखमय जीवन की कामना की। इसके पूर्व संवरा समाज सदस्यों सहित ग्रामवासियों ने बाजे गाजे के साथ फुलमाला पहनाकर डॉ. सम्पत अग्रवाल का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान समाज प्रमुख एवं कार्यक्रम आयोजक समिति के द्वारा डॉ.सम्पत अग्रवाल को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इस भव्य महोत्सव में बालक बालिकाओं के द्वारा पारंपरिक परिधान में मनमोहक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी को शबरीनारायण महापुन्नी महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि साल में बारह माह होते हैं। हर एक माह का अपने आप में अलग महत्व है। जिस प्रकार से सावन माह को भगवान शंकर के भक्ति के लिए पवित्र माह माना जाता है। ठीक उसी प्रकार माघ के माह को माता शबरी एवं प्रभु श्रीराम जी के भक्ति के लिए पवित्र माह माना जाता है। क्योंकि इसी माघ माह के दौरान प्रभु श्रीराम जी माता शबरी के कुटिया में आकर उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उनके जुठे बेर खाये थे। कहने का तात्पर्य यह है कि सच्चे मन से, मन वचन और कर्म से भगवान के लिए भक्ति भाव का होना जरूरी है। तभी जीवन में सुख समृद्धि, खुशहाली और मान सम्मान की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम हरिनाम संकिर्तन, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में फरवरी मार्च में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी।

इस अवसर महाराज वेणुधर थनापति, संवरा समाज अध्यक्ष रोहित बीसी, ग्राम प्रमुख लालमत भोई राधेश्याम भोई, रामप्रसाद भोई, सन्यासी भोई, श्यामसुंदर भोई, मरार समाज अध्यक्ष सुखराम पटेल, फागुलाल पटेल, धरम सिंह भोई, अर्जुन भोई, महेंद्र साव, पंकज धवल, श्वेत कुमार भोई, सुरेश भोई, नित्यानंद, ब्रह्मा भोई, परमानन्द पटेल, हीराधर भोई, रुपानंद भोई, जयदेव यादव, राहुल,सुचित्रा भोई, विशाखा भोई, बनिता भोई, संगीता भोई सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button