बसना

कारगर साबित होगा गौवंश अभ्यारण्य – उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल

बसना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गौठानों को गौवंश अभ्यारण्य में बदलने का निर्णय लिया है। इस पर बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा युवा नेता श्री सुमित अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण संवर्धन के लिए उक्त योजना को ऐतिहासिक बताया है। श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के भाजपा सरकार गौवंश संरक्षण की दिशा में गौवंश अभ्यारण्य योजना ला रही है। इसमें युवाओं, महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही इस योजना से एक पंथ दो काज वाली कहावत सिद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गोवर्धन योजना विशुद्ध रूप से गौमाता की सेवा करने के लिए यह योजना लाई जा रही और जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। पिछले कांग्रेस की सरकार ने गांव गांव गौठान तो बनाए लेकिन उनका संरक्षण संवर्धन नहीं किया। जिसके कारण गौवंश गौठानों को छोड़कर सड़कों पर घुमती रही। कांग्रेस सरकार की गौठान योजना पुरी तरह फ्लॉप रही।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button