सारंगढ़-बिलाईगढ

समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को दी व्हील चेयर और ट्राइसाइकिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 दिसम्बर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर दिव्यांगजनों के बाधारहित आवागमन हेतु बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत जमगहन निवासी दिव्यांग बुधियारिन बाई को ट्राइसाइकिल और ओम प्रकाश साहू को व्हील चेयर का वितरण जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि बोधीलाल कत्थाकार के साथ जनपद पंचायत सदस्य भरत लाल साहू एवं लक्ष्मीधर यादव द्वारा किया गया। उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी ने दोनों दिव्यांग जनों को शुभकामनाएं दी। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांग जनों ने समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज शिक्षा संगठक गजेंद्र साहू और तकनीकी सहायक मनोज हिरवानी उपस्थित रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button