
रामायण आज के समाज को एक अच्छा जीवन जीने की सीख देती है। भगवान श्रीराम का पूरा जीवन समाज को एक नई दिशा देता है: किसान नेता अशवंत तुषार साहू
महासमुंद (छत्तीसगढ़)//महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पासिद, मुडियाडीह, अछोला में आयोजित अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम कराया गया जिसमें अतिथि के रूप में किसान नेता अशवंत तुषार साहू जी सम्मिलित होकर दीप प्रज्वलित कर श्री राम भगवान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया व क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना किया ।कथा का श्रवण की। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण आज के समाज को एक अच्छा जीवन जीने की सीख देती है। भगवान श्रीराम का पूरा जीवन समाज को एक नई दिशा देता है। रामायण भोग नहीं, त्याग की गाथा है। रामायण में त्याग की प्रतियोगिता चल रही है और बड़ी बात यह भी है कि इसमें सभी प्रथम स्थान पर हैं। बलिदान के मामले में कोई पीछे नहीं है। भगवान श्री राम और उनके भाइयों का प्रेम व समपर्ण आज के स्वार्थी होते जा रहे युग में भी मिल-जुल कर रहने की शिक्षा देता है।अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण समापन पर हवन-यज्ञ किया गया। इस मौके पर शाम को भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।मौके पर शंकर साहू, कमल नारायण साहू, धनेश्वर साहू,नारायन पटेल , योगेश चंद्राकर, राम कुमार धुव्र ,गोकुल साहू , पुष्पेंद्र साहू कृष्णा पटेल, बृजमोहन पटेल, राजू साहू , रितेश साहू ,गणपत साहू, चेतन यादव, मूलचंद जसवाल, राजू ध्रुव,आनंद मानिकपुरी, जोगेश्वर सिन्हा, सहित सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे।