बसना

CG BJP President Arun Sao: अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, डॉ.सम्पत अग्रवाल ने दी बधाई।

बसना/छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति से जुडी हुई बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इसका आदेश जारी किया। अब नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव को दी गई है।अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उनके यहां शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया है, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अगले वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होना है ।

छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का जन्म 25 नवंबर 1968 को मुंगेली के लोहड़िया गाँव में हुआ। स्कूली शिक्षा मुंगेली में हुई। बीकॉम एसएनजी कॉलेज मुंगेली और एलएलबी बिलासपुर से किया। अरुण साव विद्यार्थी संगठन एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। वे हाईकोर्ट के उपमहाधिवक्ता भी रहे हैं,वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से बिलासपुर से सांसद चुने गए थे।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बदल दिया है और बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश की कमान सौंप दी है।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button