
कांग्रेस पार्षद ने विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष थामा भाजपा का दामन
पिथौरा/ पिथौरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 की पार्षद श्रीमती रामकुंवर सिन्हा ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा का दामन थामा। नवप्रवेशी पार्षद का विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल व नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवेश निषाद, भाजपा पिथौरा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, भाजपा नेता डॉ.किशोर सिन्हा ने भाजपा का गमछा पहना कर सदस्यता दिलाई।
नवप्रवेशी पार्षद ने कहा कि विष्णु देव जी की सरकार और उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बजरंग अग्रवाल, रैदास गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, पार्षद वीरेंद्र तिवारी, मन्नुलाल ठाकुर,संतोष डड़सेना, भीमा रौतीया, संदीप सेन, पुष्पकांत पटेल, कौशलदास मानिकपुरी,खीरू पटेल, ललती डडसेना, शिल्पा सोनी, मनोज बंसल, ज्योति लक्ष्मी सिन्हा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल, पुष्पराज गजेंद्र, सुरेंद्र पांडे, रविंदर आज़मानी, दिलीप निषाद, ऋषिकेश शुक्ला, संजय गोयल, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल, लक्ष्मीकांत सोनी, राजा खनुजा,पवन अग्रवाल, कुलजीत आज़मानी, सन्नी रोहिल्ला, सतीश ध्रुव मुख्य रूप से उपस्थित थे।