बसना

नीलांचल के जनसेवा कार्यों से प्रभावित होकर राजादेवरी की रानी साहिबा ने ली नीलांचल की सदस्यता, नीलांचल भवन पहुंच श्री सम्पत अग्रवाल से की मुलाकात

बसना (छत्तीसगढ)// नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत बसना अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल के जनसेवा कार्यों से प्रभावित होकर राजादेवरी निवासी रानी साहिबा रुकमणी साव नीलांचल भवन बसना पहुंचे।
सर्वप्रथम नीलांचल संस्थापक श्री अग्रवाल ने पुष्प, वस्त्र परिधान व श्रीफल से रानी साहिबा का सम्मान किया।
तत्पश्चात रानी साहिबा ने नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेते हुए अपने लोग जनों को नीलांचल सदस्य बनाने के लिए 50 लोगों की एक सदस्यता बुक प्राप्त की।श्री अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के सेवा कार्यो के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराना नीलांचल की पहली प्राथमिकता है, नीलांचल सेवा समिति द्वारा परिचय पत्र बनाया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के अत्याधुनिक अस्पतालो में इलाज हेतु सुविधा दी जाएगी। इसी कार्ड के माध्यम से ईलाज की सुविधा तत्काल प्रदाय होगी.गरीब एवं निःशक्तजनों का ईलाज निःशुल्क किया जाएगा। शिक्षा सहित खेलकूद को बढ़ावा देते हुए आमजन की मूलभूत समस्याओं को समाधान करने सम्बन्धित अधिकारी तक पहुचाने का कार्य किया जाएगा।इस अवसर अशोक पटेल,डीगेश यादव, अजय सिंघानिया, रेखा सिंघानिया, मनोज शर्मा, नूतन शर्मा, जान मोहम्मद, भीरा बाई, शीत गुप्ता, पी आर ओ अश्वनी प्रधान,नीलांचल मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, खिलेश बरिहा सहित नीलांचल सेवा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button