
रामचण्डी माता के दर्शन के लिए गढ़फुलझर पहुंचे नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल, माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुखमय जीवन की कामना की।
बसना(छत्तीसगढ़)// गढ़फुलझर के रामचण्डी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र महापर्व में कलश स्थापना,जवांरा व दीप प्रज्वलित किया गया।
इस पावन पर्व पर मां से आशीर्वाद लेने के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल मातारानी के दरबार पहुंचे। तत्पश्चात नीलांचल संस्थापक ने मां जगदम्बा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की उज्जवल भविष्य व सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद लिए।
इस दौरान संयोजक हरजिंदर सिंह हरजू, जितेंद्र सिंह बंटी,मुख्य पुजारी प्रमोद प्रधान, मंदिर संरक्षक सुवर्धन प्रधान, दुर्गा साहु, कमल चंद प्रधान, वेणुधर साहू, हेमंत बंधु, गजानंद पांडे, प्रमोद भोई, भाग्येश साहू, सुरेश साहू, कौशिक प्रधान, लक्ष्मी नारायण साहू, महेश भोई , संत पाल सिंह, गायत्री साहू व क्षेत्रवासियों ने माता रानी की पूजा अर्चना की।