
पिरदा : ठाकुरदेव विवाह महोत्सव में डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि हुए शामिल
पिथौरा(छत्तीसगढ़)// ग्राम पिरदा में ग्राम देवता श्री ठाकुरदेव जी का विवाह महोत्सव आयोजन किया गया।
ठाकुरदेव विवाह महोत्सव में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि शामिल होकर ग्राम देवता ठाकुरदेवजी का पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए मंगल कामना की।
डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि ने जनमानस को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के नरसेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते समस्त जनसेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।ठाकुरदेव विवाह महोत्सव के पावन अवसर पर पिरदा सेक्टर प्रभारी उत्तर पटेल, सह प्रभारी शीशुपाल प्रधान,बैगा आनंद राम सिदार, बैगा बिहारी बरिहा,बैगा कार्तिक सिदार,बरेकेल बैगा महेंद्र सेस, सरपंच आतराम चौहान, नीलांचल जनसंपर्क अधिकारी अश्वनी प्रधान, लोकनाथ खुंटे, विजय पटेल, उद्धव पटेल, लोकनाथ साव, सफेद गीर कीर्तन समिति वरिष्ठ कोषाध्यक्ष ,उजागर निर्मलकर पंच, डिग्री लाल नायक अघरिया समाज प्रमुख, करोड़पति नायक पंच, संतोष साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता नीलांचल सेवा समिति सहित समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।