बसना

सेमलिया: नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल रामलीला में हुए शामिल

बसना(छत्तीसगढ़)// ग्राम सेमलिया के पावन धरा में रामनवमी के उपलक्ष पर रामलीला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।
सर्वप्रथम ग्रामवासियों ने नीलांचल संस्थापक का पुष्पाहार व कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन करते स्वागत किया।तत्पश्चात श्री अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया व ग्रामवासियों की सुखमय जीवन की कामना की।ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के समस्त सेवा कार्यों के बारे में बताया और 16 अप्रैल को बसना व 17 अप्रेल को पिथौरा में शुन्य से 18 वर्ष तक के बच्चों का निशुल्क जांच शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की बात कही।
इस दौरान नीलांचल सेक्टर सिंघनपुर प्रभारी चमरा स्वर्णकार, हरजिंदर सिंह हरजू,पीआरओ अश्वनी प्रधान, भास्कर साहू, उत्तम साहू, अरुण स्वर्णकार, सदानंद साहू, राजेश पात्रा, सुशील साहू, निशामणी, कीर्तन पात्रा, वासुदेव भोई, महेंद्र पात्रा, कंपनी साहू, गौतम भोई, जगन्नाथ साहू आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button