
बामडा़डीह: हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहरी नामयज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए नीलांचल संस्थापक श्री संपत अग्रवाल
बसना(छत्तीसगढ़)// ग्राम बामडा़डीह में हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहरी नामयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शामिल होने पहुंचे नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल का कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन करते पुष्पहार ,वस्त्र परिधान व श्रीफल से स्वागत किया।तत्पश्चात नीलांचल संस्थापक ने श्रीकृष्णजी के पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की उज्जवल भविष्य और सूखमय जीवन की कामना की। तथा लोगों को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति की सेवा कार्यों के बारे में उपस्थित क्षेत्रवासियों को बताते हुए, नीलांचल में अधिक से अधिक जुड़कर लाभ लेने की बात कही।
इस दौरान हरजिंदर सिंह हरजु,
शौकी लाल बगर्ती, रमेश बगर्ती, राजेश नंदे, सुनील बगर्ती,लखन परमार, गोकुलानंद प्रधान सहित
समस्त बामडा़डीह ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।