रायपुर

मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल समेत इन विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के बाद आज विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन है। पहले दिन नव निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल समेत विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी, धर्मजीत सिंह, बिल्हा से भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला, अकलतरा से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह, मस्तूरी से कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया, जांजगीर से कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप, चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू, पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश, सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद, पाली-तानाखार से गोंगपा विधायक तुलेश्वर मरकाम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button