बसना

पौंसरा:मां समलेश्वरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए श्री सम्पत अग्रवाल

बसना(छत्तीसगढ़)//सर्व नाई समाज फुलझर के तत्वावधान में ग्राम पौंसरा में मां समलेश्वरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।
जहां नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल मां समलेश्वरी से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे व माता रानी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुखमय जीवन की मंगल कामना की।आम जनमानस को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के जनसेवा कार्य नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, समय-समय पर लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, शिक्षा और खेल क्षेत्र में विशेष योगदान के बारे में बताया।
इस दौरान खेमराज पटेल (ग्राम गौटिया), नरेंद्र पाणिग्रही महाराज, शकर्षण पंडा, उत्तम बारीक (अध्यक्ष नाई समाज), बलराम बारीक (सचिव), चंद्रशेखर बारीक, अश्वनी बारीक, जयकृष्ण बारीक, संत लाल बारीक, श्याम पसायत, टंको बारीक, कुशाचंद्र बारीक, सुशील बारीक, सुकल पसायत, आनंद बारिक, दिलीप बारिक, छत्रपाल बारीक, त्रिनाथ बारीक, आनंद बारीक, ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button