पिथौरा

पिरदा : भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

पिथौरा। बसना विधानसभा के ग्राम पिरदा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान व विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल होकर जन संपर्क करते भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा गमछा से सम्मान किया तथा केंद्र में भाजपा सरकार (मोदी सरकार) के 9 साल पूरे होने पर सरकार की अबतक की उपलब्धी को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे।

पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए बसना विधानसभा के क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए एलईडी रथ को रवाना किया गया है। यह रथ विधानसभा स्तर में गांव-गांव में भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां दिखा रही है।

केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सभी योजनाएं गरीबों के लिए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ उन्हें मिल भी रहा है। मोदी सरकार के जनहित में गरीबों के बेहतरी के लिए लगातार काम हो रहा है, ताकि उनका जीवन स्तर खुशहाल हो सके।

इस दौरान पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, पिरदा अल्पसंख्यक अध्यक्ष ईमामुद्दीन शेख, पिछड़ा वर्ग महामंत्री प्रकाश प्रधान, अजा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रहलाद सागर, मण्डल प्रभारी उत्तर पटेल, सह प्रभारी शिशुपाल प्रधान, सह प्रभारी ललित साहू, जोन प्रभारी डोलामणी साहू, जोन प्रभारी मोहित प्रधान, मोहन सिदार, गंगाधर प्रधान, नवीन प्रधान, लखपति नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button