बसना

डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित होकर गृह निवास बसना पहुंचे डॉ सम्पत अग्रवाल, जोरदार आतिशबाजी के साथ किया गया भव्य स्वागत सम्मान

बसना(छत्तीसगढ़)//बसना के गौरव, बसना माटी पुत्र डॉ सम्पत अग्रवाल पॉलिटिकल साइंस में “Ph.D (डॉक्टरेट)” की उपाधि एवं समाजसेवा के क्षेत्र में ‘गोल्ड मेडल’ से सम्मानित होकर दिल्ली से गृह निवास बसना पहुंचे, सर्वप्रथम वीर नारायण सिंह चौक में नीलांचल सेवा समिति के समस्त सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी, जोन प्रभारी, ग्राम प्रभारी, नीलांचल सदस्यों ,समाज प्रमुखों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने आतिशबाजी करते हुए, पुष्पहार ,पुष्पावर्षा से आत्मीय स्वागत किया।

तत्पश्चात नीलांचल संस्थापक डॉ सम्पत अग्रवाल ने उपस्थित समस्त क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा आप सभी के आशीर्वाद से डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सम्मान बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को समर्पित है। यह सम्मान बसना क्षेत्र का सम्मान है।

वीर नारायण सिंह चौक से सैकड़ों नीलांचल सदस्यों के साथ पैदल यात्रा करते नीलांचल भवन पहुंचे, इस बीच नगरवासियों ने जगह जगह श्रीफल,चंदन वंदन,पुष्पहार व‌‌‌ वस्त्र परिधान से आत्मीय स्वागत किया।
नीलांचल भवन पहुंचने पर लड्डूओं से तौल कर तुलादान किया गया।

इस दौरान उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, जय नारायण अग्रवाल, जयंती अग्रवाल, शीत गुप्ता, विक्की सलूजा, सोनू छाबड़ा, कामेश बंजारा, उत्तर पटेल, उपेंद्र साव,चमरा स्वर्णकार, संतोष मांझी, खोलबहरा निराला, हरजिंदर सिंह, शिव किशोर साहू,अश्वनी प्रधान, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, मोनिका मैथ्यूज, तेजेश्वरी पांडे, लक्ष्मी दीप, कावेरी,लोकनाथ साव जतिन ठक्कर, रवि चौहान, आकाश सिन्हा, शिशुपाल प्रधान, अजय प्रधान, किशोर कानूनगो, मोहित पटेल, खिलेश बरिहा, लोकनाथ खुंटे, विजय पटेल, उद्धव पटेल सहित समस्त सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी,नीलांचल सदस्यगण,नगर पंचायत पदाधिकारीगण, समस्त पत्रकार बंधु, समस्त नगरवासी एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button