
ग्राम देवता ठाकुरदेव विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. सम्पत अग्रवाल
बसना(छत्तीसगढ़)// ग्राम खेमड़ा के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम देवता श्री ठाकुरदेव जी का विवाह कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जहां नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल
शामिल हुए।
सर्वप्रथम ग्राम देवता ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने डॉक्टरेट की उपाधि व समाजसेवा के क्षेत्र मे गोल्ड मेडल से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभ आशीर्वाद दिया।
तत्पश्चात समस्त ग्रामवासियों के द्वारा नीलांचल संस्थापक डॉ सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया गया।
नीलांचल संस्थापक डॉ सम्पत अग्रवाल ने जनमानस को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के समस्त जनसेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि नीलांचल सेवा समिति एक परिवार है जिसका आप सब लोग इस परिवार के सदस्य हो, नीलांचल सेवा समिति हमेशा अपने सदस्यों के हित के लिए, सेवा के लिए आपके साथ है और हमेशा रहेगा, नीलांचल परिवार को और मजबूत और सशक्त बनाने के लिए आप सभी का आशीर्वाद व ठाकुरदेव महाराज एवं जगन्नाथ महाप्रभु की कृपा हमेशा हम सब पर बना रहे।
ठाकुरदेव विवाह के पावन अवसर पर ग्राम गौटिया ऋषभ बगर्ति , ग्राम बैगा रामसाय पटेल, सरपंच रमेश नायक,जयनारायण अग्रवाल, ग्राम गौटिया छान्दनपुर हेमलाल पटेल, नारायण बढ़ाई, परमानंद बांक, सुरेश पटेल, राधेश्याम बगर्ति,प्रभाकर बगर्ती, चंद्रपाल बगर्ती, सुभाष बगर्ती,नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, प्रशांत बेहरा, जोशकुमार बगर्ती, कलीराम पटेल, व्यास मुनि बगर्ती, सुरेश भोई,सुनील बढ़ाई,कन्हैया पटेल, लखेश्वर पटेल, जीवन पटेल, शांति बांक, आंति सोनी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।