बसना

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया ब्राह्मण महाराजों का सम्मान

सर्व समाज व बसना विधानसभा क्षेत्रवासी एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी के द्वारा बसना नगर स्थित दशहरा मैदान में 16 जनवरी से 24 जनवरी 2023 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से पधारे हुए परम श्रद्धेय पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज जी के श्रीमुख से सभी श्रद्धालुओं ने श्री राधेकृष्ण भक्ति का रसपान किया। इस महा आयोजन में प्रतिदिन 51 ब्राम्हणों के द्वारा महामारी कोरोना काल में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए क्षेत्रवासियों के आत्मशांति मोक्ष प्राप्ति के लिए मंत्र व माला जाप किया गया। आज उन सभी ब्राम्हण महाराजों का डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल भवन में तिलक चंदन लगा शाल श्रीफल भेंट कर दान दक्षिणा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी महाराजों ने डॉ.सम्पत अग्रवाल जी का चंदन वंदन लगाकर मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर पंडित किशोर महाराज, पंडित विष्णु महाराज, पंडित घनश्याम महाराज, पंडित उमेश मिश्रा, पंडित अजय पाढ़ी, पंडित पदमन दास आदि उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button