
झारउड़ेला : नीलांचल जनसंपर्क अधिकारियों ने ली सामुदायिक बैठक, नीलांचल महिला समिति का किया गठन
बसना(छत्तीसगढ़)// नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ. सम्पत अग्रवाल के द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए किये जा रहे अनेकों जनहित कार्यों के विशेष जानकारी देने के लिए नीलांचल जनसंपर्क अधिकारियों के द्वारा ग्राम झारउड़ेला में ग्राम विकास समिति एवं महिला समूह का सामुदायिक बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में डॉ. सम्पत अग्रवाल के जनसेवा कार्यों की जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर बैठक को संपन्न किया गया, बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नीलांचल महिला समिति का गठनकर नीराबाई नाग (अध्यक्ष), कुमारी भोई (उपाध्यक्ष), फुलेता पटेल (कोषाध्यक्ष), राजेश्वरी भोई (सचिव) के पद पर चुनकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी अश्वनी प्रधान, विजय पटेल लोकनाथ साव, लोकनाथ खुंटे, उद्धव पटेल, सुनील चौहान, आशीष चांद,मालती बाई पटेल, माला भोई, सावित्री पटेल, चमेली भोई, गुलाबी भोई, लक्ष्मी बाई पटेल, सुमेथा भोई, उषा पटेल, पिंगला बाई पटेल, पवित्रा भोई, नीरा नाग, लता नाग, मीना यादव, सुलोचना बुडेक सहित समस्त ग्रामवासी महिला व पुरुष उपस्थित थे।