
World Bicycle Day 2022: डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल झंडा दिखाकर किया सायकिल रैली का शुभारंभ।
बसना,03 जून 2022 / आज दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है जहां इस मौके नीलांचल सेवा समिति एवं नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल झंडा दिखाकर साइकिल रैली अभियान का शुभारंभ किया। यह साइकिल रैली अभियान नीलांचल भवन से खेमडा तक आयोजित किया गया।
इस भव्य रैली अभियान में उपेंद्र प्रधान, केदारनाथ, हरिशंकर,जगन्नाथ साहू, योगेंद्र नंदे,देवेंद्र नेताम, शुभम थनापति,गामिनी सिदार, तेजस्विनी साव, पूनम सिदार, रुकमणी रौतिया, कुसुम चौहान, भुपेशश गोस्वामी, जागेश्वर खुंटे, परमेश्वर सिदार, ललित टंडन, कमलेश नायक, कुमकुम सहित भारी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारी स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है, क्योंकि साइकल चलाने से शारीरिक संतुलन बना रहता है।आज दुनिया के बड़े बड़े शहरों में लोग गाड़ी छोड़कर साइकिल का रूख कर रहे हैं। लोग पर्यावरण को बचाना चाहते हैं।साइकिल के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ रही है। साइकिल प्रदूषण का समाधान भी है। इसलिए साइकिल चलाओ, खुश रहो, स्वस्थ रहो।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, नीलांचल मुख्यालय प्रभारी शीत गुप्ता,नीलांचल मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, नीलांचल सेक्टर बसना प्रभारी कामेश बंजारा सह प्रभारी आकाश सिन्हा, विष्णु महाराज, डेनियल पीटर,नीलांचल जनसंपर्क अधिकारी अश्वनी प्रधान, तेजेश्वरी पाण्डेय, लोकनाथ खुंटे, विजय पटेल, उद्धव पटेल सहित नीलांचल सदस्य उपस्थित थे।