
बसना : टिकरापारा के अष्ठप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल
बसना । बसना नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा मे श्री राधाकृष्ण मानस समिति द्वारा 02 जून शुक्रवार से 03 जून शनिवार तक अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का आयोजन किया गया। यहां आयोजित अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन के द्वितीय दिवस पूर्णाहुति में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा पूजन कर नगर सहित क्षेत्र की विकास व खुशहाली की कामना की। इस दौरान वार्ड वासियों ने भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का श्रीफल व अंगवस्त्र से स्वागत किया।
इस आयोजन में अपनी गायकी और नृत्य से सुरमयी, भक्ति मय रस से मन मोहक हरिनाम संकीर्तन करने पहुँचे सारदा महिला संकीर्तन मण्डली बरबसपुर (बसना), बालिका कीर्तन मण्डली बिरेनडबरी, जय जगन्नाथ कीर्तन मण्डली अनगुल (उडीसा), कान्हा कीर्तन मण्डली परसकोल, जय राधा माधव कीर्तन मण्डली शामिल हुए।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण हरे राम का महामंत्र मन की शक्ति को बढाने में मदद करता है। ध्यान लगाने व जाप के लिए यह सबसे उच्च कोटि मंत्रों में से एक मंत्र है। इस मंत्र के जाप से जीवन में सुख, शांति, धन की प्राप्ति होती है। हरे राम हरे कृष्ण का जाप से परम आनंद की अनुभूति होती है।
इस अवसर पर पुरंदर पुरोहित महाराज, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय प्रभारी एवं मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, समिति अध्यक्ष उपेन्द्र देवता, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल डडसेना, लखन सिन्हा, खुलुराम यादव, बसंत डडसेना, रविशंकर प्रधान, फिरतु देवांगन, तेजलाल साहू, सगुनलाल देवांगन, रविन्द्र साहू, सुरेश सिन्हा, भगवान दास, शामिल प्रधान, दिनेश डडसेना, प्रहलाद देवांगन, मनोज साहू, रामकुमार सिन्हा, त्रिदेव नंद सिन्हा शिव डडसेना, कन्हैया डडसेना, रुपानंद सेठ, राजू यादव, दीपक डाकुआ, संतोष डाकुआ, महेश देवांगन जोहन साव, बरातु निषाद, घनश्याम यादव, रिषभ डडसेना सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रहीं।