
ओडिशा
प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में डॉ.संपत अग्रवाल ने की पूजा अर्चना, तीन पवित्र ध्वज अर्पित कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।
भुवनेश्वर(उड़ीसा) /उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर शहर में स्थित भारत के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.संपत अग्रवाल अपने परिवार व बसना क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ प्रभु लिंगराज का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना किए व तीन ध्वज अर्पित कर क्षेत्रवासियों की सुखमय जीवन व खुशहाली की कामना की।
लिंगराज मंदिर उडीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। लिंगराज मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है, यहाँ मौजूद मंदिरों में लिंगराज मंदिर को सबसे बडा मंदिर माना जाता है। इस मंदिर को 12वीं शताब्दी में बनवाया गया था। लिंगराज मंदिर भगवान हरिहर को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। जो भगवान शिव और विष्णु जी का एक ही रूप है। लिंगराज मंदिर भुनेश्वर शहर का आकर्षण का केंद्र है इस शहर को भगवान शिव का शहर कहा जाता है।