पिथौरा

डॉ.सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यो हुई विस्तार से चर्चा, नीलांचल जनसंपर्क टीम ने तीन महिला समिति का गठन किया।

पिथौरा, 11 जुलाई 2022 / नीलांचल सेवा समिति की जनसंपर्क टीम के द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र व नीलांचल परसवानी सेक्टर अंतर्गत ग्राम बड़े लोरम , लारीपुर,राजाकटेल तथा नीलांचल सेक्टर पथरला में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें “नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल” के द्वारा नरसेवा-नारायण सेवा की तथ्य को साकार रूप देते हुए निस्वार्थ भाव से किये जा रहे स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर,नेत्र शिविर,रक्तदान शिविर, शिक्षा,खेल-खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने इत्यादि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक संख्या में नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर जनसेवा कार्यों का लाभ लेने की बात कही।

इस दौरान नीलांचल जनसंपर्क टीम के द्वारा नीलांचल महिला समिति का गठन कर ग्राम बड़े लोरम में सावित्री प्रधान को अध्यक्ष,सुनीता साहू को उपाध्यक्ष, योगिता प्रधान को सचिव,रमला बंजारा को सलाहकार तथा ग्राम लारीपुर में कुशमोती यादव को अध्यक्ष, बिलासिनी प्रधान को उपाध्यक्ष, गीता यादव को कोषाध्यक्ष, ममता साहू को सचिव, रजनी प्रधान को सलाहकार एवं राजाकटेल (सागुनढाप) में तारा को अध्यक्ष, बसंतबाई को उपाध्यक्ष, नीरा को सचिव, फुलबाई सिदार को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चयन कर स्वागत सम्मान करते हुए नीलांचल सेवा समिति के सेवाभावी रीति नीति को बताते हुए समस्त जनसेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

इस विशेष बैठक में नीलांचल जनसंपर्क टीम से केके शर्मा,अश्वनी प्रधान, विजय पटेल,लोकनाथ खुंटे, खिलेश बरिहा, सेक्टर प्रभारी प्रमोद प्रधान, सह प्रभारी कमल साहू, कार्यालय प्रभारी तुलाराम नायक के साथ नीलांचल सेक्टर परसवानी अंतर्गत ग्राम बड़े लोरम में सावित्री प्रधान,विरमदेव प्रधान,नीलम प्रधान, महेश राम साहू, सुरेश प्रधान, तुलसी पटेल, लखन पटेल, शोभाराम पटेल, शंभू प्रधान, योगिता प्रधान, रमला बंजारा, निलेन्द्री यादव, हेमकुमारी यादव, चंद्रिका यादव, सुनीता साहू, दीपिका बरिहा, गीती पटेल, सुशीला यादव, नीते प्रधान एवं ग्राम लारीपुर में रमेश प्रधान हेमसागर प्रधान निर्मल यादव लोकेश प्रधान, चंदन, उमेश भोई, बिंदु सागर, सुशील, शिवानी प्रधान, रूकनी भोई, रेणुका प्रधान, सुमित्रा प्रधान,छबीलाल प्रधान, मीना साहू,दुलेश्वरी यादव, सुशीला प्रधान, मालती यादव, चंद्रमा यादव, नृपति यादव, विशाखा, प्रतिमा राणा, रीना प्रधान ,माधुरी साहू तथा ग्राम राजाकटेल (सागुनढाप) में सहप्रभारी कमल सिंग, कार्यालय प्रभारी तुलाराम नायक, माधुरी पटेल, गोपाल राम नायक, घनश्याम पटेल, फूलसिंग सिदार, रूपानंद पटेल, धरमसिंग पटेल,जिलानी पटेल,उत्तर सिदार, रुकसिंग पटेल,रेशमलाल पटेल, बसंतबाई,मोंगराबाई,हेमकुमार पटेल,सेतराम पटेल, रेशमलाल,बनमाली पटेल, कृपाल पटेल,नीराबाई,सुमित्रा, सुशीला,ताराबाई, दुशीला, माधुरी, फुलबाई सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

वही बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथरला में नीलांचल जनसंपर्क टीम के मोनिका मैथ्यूज एवं तेजश्वरी पाण्डेय ने बैठक आयोजित कर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा नरसेवा-नारायण सेवा की तथ्य को साकार रूप देते हुए निस्वार्थ भाव से किये जा रहे स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर,नेत्र शिविर,रक्तदान शिविर, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से महत्वपूर्ण चर्चा किया गया।
इस विशेष बैठक में मरियम पुहुप,सोनकुंवर कैवर्त्य ,दहना राणा,मदना बाघ, बबीता ग्वाल,हेमकुमारी बरिहा,सुलोचना चौहान, कामिनी नन्द उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button