
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नीलांचल सेवा समिति में श्रद्धांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस मनाया गया
बसना. नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के साथ नीलांचल सेवा समिति पदाधिकारियों ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये व सुशासन दिवस मनाया।प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन लोगों के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे भारत में हर साल पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती दिवस को सुशासन दिवस मनाया जाता है। सुशासन दिवस देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सुशासन दिवस का उद्देश्य देश में एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सुशासन दिवस लोगों के कल्याण और बेहतरी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह सरकारी कामकाज के मानकीकरण और इसे देश के नागरिकों के लिए एक अत्यधिक प्रभावी और जवाबदेह शासन बनाने के लिए मनाया जाता है। भारत में सुशासन के मिशन को पूरा करने के लिए अच्छी और प्रभावी नीतियों को लागू करना है। सुशासन के माध्यम से देश में वृद्धि और विकास को बढ़ाना है। नागरिकों को सुशासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए सरकार के करीब लाना है।सुशासन दिवस का उद्देश्य सरकारी जवाबदेही के बारे में भारतीय नागरिकों के ज्ञान को बढ़ाना है।23 दिसंबर 2014 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस घोषणा के बाद भारत के तत्कालीन नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती दिवस को सुशासन दिवस घोषित किया।
उक्त बैठक में सर्व समाज श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा 16 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं शुभारंभ के दिन क्षेत्र के महिलाओं द्वारा नगर भ्रमण भव्य कलश यात्रा सहित अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भठोरी सरपंच बृजेश यादव, त्रिलोचन भोई ने नीलांचल सेवा समिति के जनसेवा कार्यो से प्रभावित होकर नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण की, नीलांचल संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने शाल श्रीफल से सम्मान कर नीलांचल सेवा समिति की परिचय पत्र व सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किये।
इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, विकास वाधवा, निर्मलदास, विक्की सलुजा, हरजिंदर सिंह हरजू, कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा, सोनू छाबड़ा, उत्तर पटेल, किरण पटेल,बसंत पटेल, नोहर पटेल,कमलध्वज पटेल, वीरेन्द्र प्रधान, चमरा स्वर्णकार, सतीश प्रधान, महेंद्र प्रधान, प्रमोद प्रधान,उपेन्द्र साव,भोजकुमार साव, बालमुकुंद साहू,कन्हैया प्रधान, चमन सेन,जतिन ठक्कर, कोमल मोहंती, शिशुपाल प्रधान, ब्रजेंद्र प्रधान, टीकेश्वर सिदार, विजय चौधरी,किशोर कानूनगो,कमल साहू,रवि चौहान, योगेश साव, जगतराम पटेल, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहें।