पिथौरा

नीलांचल सेवा समिति वृक्षारोपण महाअभियान 2022: पाटनदादर प्राथमिक शाला में किया गया वृक्षारोपण, ग्राम समिति प्रमुख, सदस्य, रसोइया शिक्षक व विद्यार्थीगण शामिल हुए।

पिथौरा । नीलांचल सेवा समिति के तत्वाधान में डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा क्षेत्र में हरियाली व खुशहाली के लिए वृक्षारोपण महाअभियान 1 अगस्त 2022 से आरम्भ किया गया है,जिसमें क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वृक्षारोपण कर रहे हैं।

आज नीलांचल सेवा समिति सांकरा सेक्टर प्रभारी सोनू छाबड़ा सह प्रभारी विजय चौधरी, सह प्रभारी कमलेश डडसेना के निर्देशानुसार ग्राम पाटनदादर के शासकीय प्राथमिक शाला में आम, अमरुद,अशोक, काजू,कठहल,बोहार आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस वृक्षारोपण महाअभियान में नीलांचल सेवा समिति के ग्राम समिति प्रमुख पिंटू नायक, प्रहलाद साहू,शिक्षक कुलेश पण्डा, बृजलाल चौहान, रसोइया उत्तरा यादव, रसोइया बुधियारिन बरिहा व विद्यार्थीगण शामिल हुए।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button