
देश सेवा कर घर लौटे सेवा निवृत्त सैनिक निरंजन भोई, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया भव्य स्वागत सम्मान,
बसना. पुरे भारतवर्ष में बसना क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले वीर योद्धा माँ भारती के सपुत ग्राम नानकसागर के धरतीपुत्र निरंजन भोई लगातार 20 साल तक भारतीय फौज में देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर जब वापस लौटें तो उनका नायक की तरह अभिनंदन हुआ। बसना पहुंचते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल ने फूल माला,चंदन वंदन, शाल-श्रीफल से स्वागत सम्मान किया। इस दौरान नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय के सामने बड़ी संख्या में नीलांचल सदस्यों के द्वारा पुनः आतिशबाजी कर, फूल माला,आरती वंदन, शाल-श्रीफल से भव्य स्वागत सम्मान किया गया। तथा भारत माता की जय, जय हिंद वंदे मातरम,जय जगन्नाथ जय नीलांचल की जयकारे लगाते निरंजन भोई क्षेत्रवासियों के साथ नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नंदीघोष रथ चक्र का दर्शनकर पुजा-अर्चना किये व आशीर्वाद प्राप्त किये एवं समस्त अंचलवासियों की खुशहाली की कामना की व उपस्थित सभी लोगों ने सावधान के मुद्रा में राष्ट्रगान गाकर जयकारा लगाये। तत्पश्चात निरंजन भोई क्षेत्रवासियों के साथ अपने गृह निवास के लिए रवाना हुए इस दौरान नीलांचल सेवा समिति बंसुला सेक्टर कार्यालय में समस्त सेक्टर पदाधिकारियों के द्वारा जवान निरंजन भोई एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल का आतिशबाजी कर पुष्पहार,चंदन वंदन शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। उनके गृह ग्राम नानकसागर पहुंचते ही हजारों की संख्या में अंचलवासी पहुंचकर सैनिक निरंजन भोई एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल का कीर्तन भजन करते आतिशबाजी के साथ,फूल माला,चंदन वंदन, शाल-श्रीफल से स्वागत सम्मान किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए किये जा रहे समस्त जनसेवा कार्य नीलांचल एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, रक्तदान शिविर, नेत्र जाँच शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, खेल-खिलाड़ी को आगे बढाने, नीलांचल सेवा समिति के द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में लाभ लेकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हजारों अंचलवासियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आगे बताया कि नीलांचल सेवा समिति के तरफ से क्षेत्र के बेटे बेटियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो कराते चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर स्वर्ण, रजत,कांस्य पदक से सम्मानित होकर बसना अंचल का मान बढाया। हम और अधिक खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
माँ भारती के सपुत निरंजन भोई ने कहा की जिस प्रकार से हम फौजी जवान अपने जीवन को देश को समर्पित कर दिन-रात देश की रक्षा के लिए तैयार खड़े रहते हैं, ठीक उसी प्रकार नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल भी क्षेत्रवासियों व अंचलवासियों के सेवा के लिए अपनी जीवन समर्पित कर दिये हैं। मैं उनके सेवाभाव से प्रेरित होकर अपने आगे का समय नीलांचल सेवा समिति के साथ जुड़कर जनसेवा करना चाहता हूँ।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू,नीलांचल सेवा समिति प्रमुख सलाहकार व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय प्रभारी व पार्षद शीत गुप्ता,मीडिया सलाहकार जर्नलीस्ट प्रकाश सिन्हा, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, गढफुलझर संयोजक हरजिंदर सिंह हरजू, पिरदा सेक्टर प्रभारी उत्तर पटेल, बंसुला सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव,नीलांचल पीआरओ अश्वनी प्रधान,शिवकिशोर साहू,बसना सेक्टर सह प्रभारी आकाश सिन्हा, पिरदा सेक्टर सह प्रभारी शिशुपाल प्रधान, बंसुला सेक्टर कार्यालय प्रभारी रवि चौहान,जोन प्रभारी महेंद्र प्रधान, वेणुधर साहू,सुवर्धन प्रधान, सुखदेव प्रधान, गुणनीधि बंधु कमलचंद प्रधान, श्यामलाल प्रधान, विमल प्रधान, रामलाल प्रधान, कुशल रात्रे,विजय पाण्डेय, फुलसिंग,हेमंत बंधु, अशोक प्रधान,बाबाजी प्रधान, विनय प्रधान, किर्तन प्रधान, कमलेश प्रधान,बनमाली बारिक, सुभाष बंधु, राजेश प्रधान,सहित बड़ी संख्या में नीलांचल सदस्य व अंचलवासी मौजूद रहें।