बसना

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया माल्यार्पण

बसना। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने निवास नीलांचल भवन से हजारों भाजपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गले में भाजपा गमछा एवं हाथों में भाजपा ध्वज लेकर भव्य रैली के साथ नगर मुख्य चौक पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य है अपने अधिकार, शोषण के खिलाफ लड़ने वाले हमारे वीर नारायण सिंह से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी को एक होकर बसना विधानसभा क्षेत्र का विकास कराना है।

इस दौरान आदिवासी समाज के प्रमुख एवं भूतपूर्व जनपद सदस्य बाबूलाल सिदार, पूर्व जनपद सदस्य रायसिंह जगत, जनपद सदस्य श्याम लाल जगत, भूतपूर्व सरपंच बनमाली जगत, श्रवण भोई, विनोद बरिहा, महेन्द्र सिदार, प्रहलाद बुड़ेक,सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, रामचंद्र अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, रोहित नायक, राजेश विशाल, दिलीप अग्रवाल, गोविंद साहू, बाबूलाल साहू, राजकुमार पटेल, रामेश्वर चौहान एवं सर्व समाज प्रमुखगणों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button