
डॉ.सम्पत अग्रवाल के भाजपा प्रवेश के बाद प्रथम नगर आगमन पर दुल्हन की भांति सजा नगर।
बसना.नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद प्रथम बसना नगर आगमन 25 सितंबर को भव्य स्वागत की तैयारी नीलांचल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी कर ली गयी है। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली दफा नगर आ रहे डॉ.सम्पत अग्रवाल का स्वागत भव्य करने के लिए सैकड़ो की संख्या में बाईक रैली का आयोजन किया जावेगा। जो राष्ट्रीय राजमार्ग-53 बाईपास होते हुए जनपद चौक, बस स्टैंड सड़क मार्ग से होते हुए सभा स्थल शहीद वीरनारायण सिंह चौक पहुंचेंगे। जहां समाज प्रमुखों, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नीलांचल सेवा समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र जनता डॉ. सम्पत अग्रवाल का स्वागत करेंगे। इस दौरान भाजपा स्थानीय पदाधिकारीयों सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ सम्पत अग्रवाल जन समुदाय को संबोधित करेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर नीलांचल सेवा समिति के सदस्यों ने बसना नगर में जगह-जगह स्वागत गेट, फ्लेक्स तोरण से दुल्हन की भांति सजाकर पूरी तैयारी कर ली है। इसके पूर्व डॉ.सम्पत अग्रवाल पिथौरा में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12 तक, सांकरा में 12:00 से 1:00 स्वागत और विशाल बाइक रैली होगा। जबकि बसना में दोपहर 2 से 04 तक कार्यक्रम का आयोजन होगा।