
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल अनेकों ग्रामों के दुर्गा महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में हुए शामिल
बसना. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छोटे लोरम में आयोजित माँ दुर्गा पूजा महोत्सव एवं मेदिनीपुर(बैठकी कार्यक्रम),व भौरादादर,जम्हर,लालमाटी के शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में पहुँच कर पुजा अर्चना कर अंचलवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने डॉ.सम्पत अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि पूजा आराधना यज्ञ हवन से सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पर्व बुराईयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का पर्व है। धार्मिक आयोजनों से मन में नई ऊर्जा का होता है। ऐसे आयोजन समाज को सही दिशा प्रदान करने के साथ ही धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा किये जा रहे जनसेवा जनहितैषी कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान समस्त नीलांचल सेवा समिति सेक्टर प्रभारीगण संतोष मांझी, सोनू छाबड़ा, उत्तर पटेल, संतलाल नायक, किरण पटेल,शिशुपाल प्रधान, ब्रजेश प्रधान व पदाधिकारियों,ज्येष्ठ-श्रेष्ठ,राधा माधव कीर्तन मंडली मेदिनीपुर, झारबंध कीर्तन मंडली उड़ीसा, राधे राधे कीर्तन मंडली, बरनाईदादर कीर्तन मंडली, जय जगन्नाथ कीर्तन मंडली सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी,अंचलवासी शामिल हुए।