
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने दी समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई
बसना.पूरा देश प्रदेश दीपावली की रोशनी से चमक रही हैं, इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई दिए। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का पर्व हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन संस्कृति का त्यौहार हैं। यह पर्व हमारी भारत की सबसे बड़ी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक हैं, क्योंकि यह पर्व दीपों का त्योहार है। बुराई पर अच्छाई की जीत, जो कि आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है, इसलिए इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे कहा कि दीपावली सामाजिक एवं धार्मिक दोनों ही दृष्टि से अत्यधिक महत्वपुर्ण पर्व है। दीपावली प्रकाश का त्योहार है, इसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौंह्दर्य के साथ मनाना चाहिए, यह पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा। यह दिवाली सभी के जीवन से विषमता व भेदभाव के अंधेरों को मिटा कर उन्हें स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से अवलोकित करे, साथ ही क्षेत्रवासियों के घर में रोशनी हो ऐसी शुभकामनाएं।