
जशपुरनगर
पूर्व संगठन महामंत्री श्रीराम प्रताप सिंह के गृह निवास में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल
जशपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री,वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा श्रीराम प्रताप सिंह के गृह निवास ग्राम आरा (जशपुर) में आयोजित विवाह कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा उनके सुपुत्र को विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय ,केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ,धरम लाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी ,पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी,विधायक बेलतरा रजनीश सिंह ,जशपुर के राजा विक्रमादित्य सिंह जूदेव, जशपुर की महारानी श्रीमती जया सिंह जूदेव, जशपुर के युवराज विजय आदित्य सिंह जूदेव, विक्की सलुजा मौजूद रहें।