बसना

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, जिला अध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल

बसना. नगर स्थित मंगल भवन में सोमवार को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस भव्य जयंती कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रुपकुमारी चौधरी एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.डडसेना कलार समाज द्वारा आयोजित समारोह में सर्वप्रथम श्री चुन्नीलाल साहू, श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं लोगों द्वारा सहस्त्रबाहू अर्जुन जी की तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती की गई। समाज प्रमुखों एवं सदस्यों ने अतिथि जनों का पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं श्रीफल से स्वागत किया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भगवान के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला कि वे हैहय वंश के राजा थे। उनकी मां रानी पद्मिनी और पिता राजा कृतवीर्य थे। वे भगवान दत्तात्रेय के अनन्य भक्त थे। अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किया था। उनके एक हज़ार अक्षौहिणी सेना थी। सहस्त्रार्जुन भगवान विष्णु के चक्र के अवतार थे। चक्र में हजार आरे होते हैं इसलिए उनके एक हजार हाथ थे। उनकी राजधानी नर्मदा नदी के किनारे महिष्मती थी जो वर्तमान में मध्यप्रदेश का महेश्वर नगर है। लोगों ने भगवान सहस्त्रार्जुन के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

जयंती समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, कलार समाज जिला अध्यक्ष ईश्वर सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार नीरज गजेंद्र, समाज प्रमुख सीताराम सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पना सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मुरलीधर सिन्हा, सावित्री कश्यप, समाज प्रमुख गाड़ाराय डडसेना, जसपाल सिंह, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल,जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, बसना सेक्टर संयोजक निर्मलदास, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा,सह प्रभारी आकाश सिन्हा,नगर ईकाई अध्यक्ष बाबूलाल डडसेना, पुनितराम डडसेना, भूतपूर्व सैनिक लोकनाथ डडसेना, गिरीश गजेंद्र, युवा मंच अध्यक्ष भरत कुमार डडसेना, परमेश्वर डडसेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज प्रमुख चम्पालाल डडसेना ने किया।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button