बसना

नव वर्ष व पौष पुन्नी मिलन समारोह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं नीलांचल सेवा समिति सदस्य, डॉ.सम्पत अग्रवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल होकर पुण्य का लाभ लेने को कहा।

बसना. नगर स्थित मंगल भवन में नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नव वर्ष एवं पौष पुन्नी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में नीलांचल सेवा समिति के सभी 18 सेक्टरों के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण एवं समाज प्रमुख पदाधिकारीगण शामिल हुए। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल जी का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस दौरान समाज प्रमुखों ने सभा को संबोधित किया।

पौष पुन्नी छेरछेरा पर्व का महत्व बताते हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को उपहार भेंट कर पौष पुन्नी छेरछेरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पौष पुन्नी छेरछेरा पर्व दान लेने और देने का त्यौहार है। दान देने से मन में उदारता आती है और दान लेने से व्यक्ति के अंदर अहंकार खत्म हो जाता है। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। इस दौरान लोग घर-घर जाकर लोग अन्न का दान माँगते हैं। हमारी लोक परंपरा के अनुसार पौष महीने की पुन्नी (पूर्णिमा) को प्रतिवर्ष छेरछेरा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुबह से ही बच्चे, युवक व युवतियाँ हाथ में थैला, बोरी आदि लेकर घर-घर छेरछेरा माँगते हैं। इस दिन सभी घरों में बडा,भजिया, पूरी, आलू चाप,अइरसा रोटी (छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध व्यंजन) तथा अन्य व्यंजन बनाया जाता है।इस दिन अन्नपूर्णा देवी की पूजा की जाती है। पर्व के दिन द्वार-द्वार पर ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा’ ‘अरन बरन कोदो दरन,जभे देबे तभे टरन’ की गूँज सुनाई देती है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए लोगों में काफी उत्साह होता है। गौरतलब है कि इस पर्व में अन्न दान की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।यह उत्सव कृषि प्रधान संस्कृति में दानशीलता की परंपरा को याद दिलाता है। उत्सवधर्मिता से जुड़ा छत्तीसगढ़ का मानस लोकपर्व के माध्यम से सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए आदिकाल से संकल्पित रहा है।

उन्होंने आगे सर्व समाज श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति एवं बसना विधानसभा क्षेत्रवासियों द्वारा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक नगर स्थित दशहरा मैदान ( पदमपुर रोड) में आयोजित किये जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सुनने वाले का लोक परलोक एवं सभी के पुर्वजों को शांति की प्राप्ति होती है, कथा सुनने से भविष्य में सारी मनोकामना पूरी होती है, मैं पुरे बसना विधानसभा क्षेत्रवासी को अपना परिवार मानता हूँ। इस भव्य आयोजन में हमारी 25000 बहनें कलश धारण करेंगी,यह भव्य आयोजन आप सभी के सहयोग से संभव है। जहाँ भी मेरा सम्मान होता सब आप लोगो को समर्पित है, इस श्रीमद्भागवत कथा आयोजन से नर सेवा नारायण सेवा करने का ज्ञान मिलता है,आज हमारे नीलांचल सेवा समिति में लगभग 2 लाख सदस्य है, जिसमें हमारी 80 हजार बहनों की मजबूत टीम है।

इस भव्य कार्यक्रम के दौरान नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी के जनसेवा कार्यो से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सचिन रोहिल्ला (सन्नी)ने 15 प्रमुख पदाधिकारियों सहित 50 सदस्यों के साथ नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता ली, डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पुष्पहार, शाल श्रीफल से स्वागत कर नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता धनमाली साव, कोलता समाज सभापति थबीर साहू, कोलता समाज प्रमुख एन एल भोई, जोगेन्दर सिंह जटाल, वेणुधर साहू, रावत समाज प्रमुख शौकीलाल बगर्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, विक्की सलुजा, संयोजक निर्मलदास, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, हरजिंदर सिंह हरजू, राधेश्याम नाग, रामकृष्ण पटेल, विवेकानंद सतपथी, विनोद बारीक, हिरालाल साहू, ताराचंद साहू, सोहन पटेल, पीताम्बर पटेल, उत्तर पटेल, बालमुकुंद साहू, सतीश प्रधान, प्रेम शंकर प्रधान, चमन सेन, सोनू छाबड़ा, कमल साहू, किरण पटेल, ब्रजेंद्र प्रधान, आकाश सिन्हा, उपेन्द्र साव, कमलध्वज पटेल,त्रिलोचन भोई, ब्रजेश यादव, शिशुपाल प्रधान, ललित साहू, मोहित पटेल, महेंद्र प्रधान, भोज कुमार साव, चमरा स्वर्णकार, बसंत पटेल, संतलाल नायक, बिरेंद्र प्रधान, टीकेश्वर सिदार, लक्ष्मी दीप, ज्योति जगत, मीरा साव, मोनिका मैथ्यूज, विमला बेहरा, कावेरी चौधरी, विजय पटेल, लखन परमार, रेशम लाल बारीक, संतराम भारद्वाज, चंद्रकांता दुबे, बुधियारिन दास, रविन्द्र साहू, विक्रम प्रधान, मुकुंद पटेल, हेमलाल भोई, श्वेत प्रधान, अजय साव, रवि किशोर साहू, उपेन्द्र प्रधान, पत्रकार ताराचंद पटेल, ललित मुखर्जी, देव पटेल, राजेश साहू, हेमसागर साहू, नंदलाल मिश्रा, लच्छी राम बंजारा, देशराज दास, अविनाश नायक, रामेश्वर चौहान, परसुराम कैवर्त, समस्त सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, एवं जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, जुडो कराटे खिलाड़ीगण, नगर पंचायत कर्मचारी गण एवं नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button