
अखण्ड ब्रम्ह यज्ञ एवं कबीर साहेब सत्संग में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, साधु संतों का लिया आशीर्वाद
बसना नगर स्थित अलेख महिमा आश्रम में आयोजित एक दिवसीय अखण्ड ब्रह्म यज्ञ में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी शामिल होकर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मयज्ञ का अर्थ वेदों और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन है। इन ग्रंथों को दूसरों को पढ़ाना यानि अध्यापन कार्य करना भी ब्रह्मयज्ञ है। नियमित यह यज्ञ कर्म करने से बुद्धि बढ़ती है। इस यज्ञ के द्वारा पवित्र विचारों का हृदय में उदय होता है। ब्रह्म यज्ञम सनातन धर्म का पालन करने वालों द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण दैनिक अनुष्ठानों में से एक है, विशेष रूप से वे जो ब्राह्मण समुदाय से संबंधित हैं। ब्रह्मयज्ञ, आत्मा के दुखों व कष्टों का निवारण करके, आनंद की अनुभूति करवाता है। ब्रह्मयज्ञ का तात्पर्य है सन्ध्योपासना करना तथा वेद आदि धार्मिक पुस्तकों का स्वाध्याय करना। मनुष्य को ईश्वर की स्तुति, प्रार्थना व साधना नित्य प्रात: व सायं करनी चाहिए।
कबीर साहेब सत्संग का हुआ आयोजन
सायंकाल कबीर साहेब सतसंग एवं रात्रिकालिन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यहाँ आयोजित कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी शामिल होकर संत कबीर साहेब जी का पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने धार्मिक व सत्संग कार्यक्रमों के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। संत कबीर के संदेश आज भी देश दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने पूरे देश और विश्व को एक नया विचार और संदेश दिया जिसे जीवन में आत्मसात कर समाज में व्याप्त बुराइयों, आडंबरों, पाखंडों, छुआछूत, भेदभाव व अंधविश्वास की भावना को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में गांव के प्रत्येक व्यक्ति को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर संत श्री लखन मुनि, श्री सोनू श्रीवास्तव जिला सद्भाव प्रमुख, श्री रमेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्री अभिमन्यु जयसवाल पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष,श्री अभय धृतलहरें जिला प्रवक्ता, श्री गुणप्रसाद धृतलहरें, श्री संकल्प दास, श्री गुरविंद दास, श्री लक्ष्मण दास, श्री रतिदास, श्री सोहन दास श्री सतीश दास, श्री विनोद दास सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।