
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन के जिला उपाध्यक्ष चुने गए शीत गुप्ता
बसना. आज रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन बसना ब्लॉक ईकाई का बैठक रखा गया। जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम के अध्यक्षता में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। प्रदेश संगठन सचिव श्री मुन्नीलाल अग्रवाल एवं श्री बलराज नायडू बैठक में शामिल रहे। बैठक में संगठन के नए कार्ड के बारे में चर्चा किया गया। जहां कई पत्रकार साथियों ने सदस्य्ता शुल्क का भुगतान किया। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रॉयल बस में सफर के दौरान हमारे संगठन के पत्रकारों को 25% छूट के बारे में जानकारी दिया। साथ ही बीमा जैसे प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के द्वारा सर्व सम्मति से श्री शीत गुप्ता को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन के महासमुंद जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। साथ ही बसना में एक नए सदस्य इब्राहिम कादरी ने संगठन के बढ़ते विस्तार को देखते हुए सदस्यता ग्रहण किया। जहां प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं बसना ब्लॉक अध्यक्ष सहित पत्रकार साथियों ने पुष्पहार पहनाकर, गुलाल लगाकर जिला उपाध्यक्ष एवं नए सदस्य का स्वागत किया। इस मौके अनुराग नायक, सुखदेव वैष्णव, मुज्जमिल कादरी, रूपानंद साव,देशराज दास, अजय पटेल, परसुराम कैवर्त, नारायण दुबे, मोहन साव, केशव कुमार साव,केशव साव, जितेंद्र तिवारी,शंकर लहरें सहित पत्रकार साथी मौजूद रहें।