
कबड्डी का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है : डॉ सम्पत अग्रवाल, रिखादादर में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन
पिथौरा. ग्राम रिखादादर में 29 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित दो दिवसीय अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पूर्व प्रतियोगिता आयोजन समिति सदस्यों सहित ग्रामवासियों के द्वारा बाजे गाजे,फुलमाला से स्वागत सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर एवं पिपली (पुरी) के बीच क्वार्टर फायनल मैच खेला गया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन करते बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने प्रतियोगिता आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है।खेल जहां एक ओर शरीर को हृष्ट-पुष्ट, शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है, वहीं इससे स्वस्थ होता है। कबड्डी का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सहयोगी होता है।ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सरपंच, ग्राम गौटिया, नीलांचल सेवा समिति परसवानी सेक्टर सह प्रभारी लोकेश प्रधान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, गजेन्द्र प्रधान, बंसुला सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव, सांकरा सेक्टर प्रभारी सोनू छाबड़ा, सेक्टर प्रभारी प्रमोद प्रधान, सह प्रभारी कमल साहू, मुकुंद पटेल, निरंजन विशाल, नीरज प्रधान, चन्द्रमणी प्रधान, शरद प्रधान, पीताम्बर यादव, अशोक बढ़ाई, हेमंत बारीक, मुकेश साहू, मिनकेतन पटेल, ध्रुव मलिक, वरु वरुण बाघ, महेंद्र ताण्डी, धुवरु भोई, बिलास प्रधान, जितेंद्र प्रधान, जयकुमार प्रधान, नीलमणी प्रधान, जय कृष्ण प्रधान, सम्पत प्रधान, दिलीप साव, नीलांचल महिला समिति अध्यक्ष दिप्ती प्रधान, उपाध्यक्ष निर्मला साव, सचिव हेमकुमारी प्रधान, कोषाध्यक्ष सरिता भोई, सलाहकार साभ्यमिनी प्रधान, दीपांजली बढ़ाई, निलेन्द्री वैष्णव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहें।