
हरे राम हरे कृष्ण का जाप मोक्षदायी होता है : डॉ.सम्पत अग्रवाल… ग्राम जेराभरन में अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ संकिर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ…
पिथौरा. ग्राम जेराभरन में अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पू्र्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पू्र्व ग्रामवासियों ने भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ का आयोजन होता है वहां सुख समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहता है। हरे राम हरे कृष्ण कलयुग का महामंत्र है, इसका जाप मोक्षदायी होता है, इसके जपन मात्र से सारी दुख दर्द की समाप्ति हो जाती है। अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ हमारे संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा है। आज इस मंत्र का जाप सिर्फ हमारे भारत में ही नहीं बल्कि पूरा विश्व जपने लगे हैं।
उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में 19 फरवरी को सांकरा,26 फरवरी को गढफुलझर, 05 मार्च को पिरदा एवं 12 मार्च को बसना नगर में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी।और कहा आप सभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी और सुझाव के लिए स्वास्थ्य शिविर में अवश्य पहुंचे।
इस अवसर पर महाराज मिकेतन दास, यजमान भीष्मदेव बारीक, सरपंच तिरीथराम साव, उपसरपंच देवराज बरिहा, अश्वनी साहू, ईश्वर प्रधान, कुबेर चौधरी, दौलत पटेल, सेक्टर प्रभारी प्रमोद प्रधान, सह प्रभारी कमल साहू, ग्राम प्रभारी दिनदयाल बारीक, अध्यक्ष कुबेर बारीक, लक्ष्मण बारीक, अमर सिंग भोई, हेमंत बारीक, अर्जुन विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या श्रद्धालुजन ग्रामवासी उपस्थित रहें।