बसना

परगला:बाली यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि

बसना(छत्तीसगढ़)// ग्राम परगला में बाली यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
जहां नीलांचल सेवा समिति संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि हरजिंदर सिंह हरजू एवं जितेंद्र सिंह बंटी आशीर्वाद लेने पहुंचे।
सर्वप्रथम ग्रामवासियों के द्वारा नीलांचल प्रतिनिधियों का श्रीफल पुष्पाहार व वस्त्र परिधान से स्वागत किया गया।
तत्पश्चात नीलांचल प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुखमय जीवन की कामना की।नीलांचल प्रतिनिधि ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के समस्त जनहित सेवा कार्यों के बारे में बताया व नीलांचल में अधिक से अधिक सदस्यता लेकर सेवा कार्यों के लाभ लेने की बात कही।
इस दौरान मोहरलाल डडसेना, महेंद्र प्रधान ,मुरलीधर नायक, शौकी लाल भोई,टिकेलाल नायक, मनबोध नायक, चतुर्भुज प्रधान, बिहारी नायक, रामजीलाल, किशोर साहू, वीरेंद्र साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button