बसना

हरिनाम संकिर्तन नाम यज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना. ग्राम अंकोरी में अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पू्र्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पू्र्व ग्रामवासियों ने भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा हरे राम हरे कृष्ण का जाप कलयुग का महामंत्र है इसके जपने से मानव जीवन में शांति और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में आज 05 मार्च को पिरदा एवं 12 मार्च को बसना नगर में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी।और कहा आप सभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी और सुझाव के लिए स्वास्थ्य शिविर में अवश्य पहुंचे।

इस अवसर पर महाराज पुरन्दर दास, आनंद डडसेना, सरपंच रविन्द्र डडसेना, सेवा निवृत्त सैनिक वेणुधर साहू, सेक्टर प्रभारी महेंद्र प्रधान, सांकरा सेक्टर सह प्रभारी कमलेश डडसेना, राजीव नयन सागर, कष्टी प्रधान, रविन्द्र साव, माधव नायक, ओखीराम नायक, नरेंद्र साव, अलेख प्रधान, चमरू बारीक, राजेन्द्र डडसेना, चंद्रमणी डडसेना, देवेंद्र साहू आदि उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button