
अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन के पूर्णाहुति में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल… पूजा-अर्चना कर समृध्दि और खुशहाली की कामना…
बसना.ग्राम आमापाली में आयोजित अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन के पूर्णाहुति में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों के लिए भगवान से सुख शांति, समृध्दि और खुशहाली की कामना की। इस कार्यक्रम में आमापाली सहित आसपास के कीर्तन दलों ने हिस्सा लिया।हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नामहरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम से पूरा ग्राम गुंजायमान रहा।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम के जाप करने से जीवन के सारे दुखों का निवारण हो जाता है। सुख, शांति और खुशहाली की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाराज कंचन दास वैष्णव, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, ग्राम प्रमुख संतोष साव, ग्राम पटेल सुभाषचंद्र साव, यजमान नवीन साव, चंद्रीका साव, संयोजक हरजिंदर सिंह, राजेश साव, पुरुषोत्तम साव, राधेश्याम साव, नित्यानंद साव, ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।