बसनासांस्कृतिक कार्यक्रम

शीतलपुर में आयोजित अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल… विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद,क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति, समृध्दि और खुशहाली की कामना…

बसना. ग्राम शीतलपुर में आयोजित अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों के लिए भगवान से सुख शांति, समृध्दि और खुशहाली की कामना की। इस कार्यक्रम में शीतलपुर सहित आसपास के कई कीर्तन मंडलीयों हिस्सा लिया।हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नामहरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम के जाप करने से जीवन के सारे दुखों का निवारण हो जाता है। सुख, शांति और खुशहाली की प्राप्ति होती है। हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम के जाप कलयुग का महामंत्र है जिसमें समस्त ब्रम्हांड के कल्याण करने की क्षमता है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाराज आनंद त्रिपाठी, यजमान कन्हैया बारिक, लिलिमा बारिक, किशन सिदार, गीता सिदार, नीलांचल सेवा समिति बिजराभांठा सेक्टर प्रभारी संतलाल नायक, दिनेश कुमार बरिहा, घनश्याम भोई, मोहित भोई, नंदलाल यादव, नितेश वैष्णव, सरजू भोई, लहाराम, राधेश्याम बारिक, हरिश चौधरी, भरत बारिक, संतराम निषाद, अजित ठाकुर, बैकुंठो अजगले, गयाराम कर्ष व ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button