सक्ती

संगठन के लिए सदस्यता अभियान एक पर्व होता है : विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

सक्ति। भाजपा के द्वारा डभरा स्थित अग्रसेन भवन में चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने कहा कि गत 2 सितंबर से भाजपा की सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। आज हम सब यहां सदस्यता अभियान के निमित्त एकत्रित हुए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी का यह अभियान शुरू हो चुका है। हम सभी एक बार फिर से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनने का काम किया है। संगठन के लिए सदस्यता अभियान एक पर्व होता है और इस अभियान की सफलता में आप सभी कार्यकर्ता बंधु के परस्पर सहयोग और सहभागिता की जरूरत है। हर एक मोर्चा इस सदस्यता अभियान में अपनी कार्यकर्ता का टोली बनाकर घर घर जाने का काम करे ताकि देश के विकास में अपने योगदान के लिए कोई भी व्यक्ति वंचित ना होने पाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पिताम्बर सिंग पटेल, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव,जिला महामंत्रीगण टिकेश्वर रबेल, नेतराम चंद्रा, रनजीत अजगले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, युवा मोर्चा महासमुंद जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुपासिंग देव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश साहू, मालखरौदा मण्डल अध्यक्ष चंद्रकुमार चंद्रा, कोटमी मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, चंद्रपुर मण्डल अध्यक्ष रुद्र मेहेर, अड़भार मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्षगण नीलम साहू, कविता पुरोहित, अजजा मोर्चा अध्यक्ष पुरन सरल, कोटमी मण्डल महामंत्री राजेश्वर डड़सेना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749
मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button