सक्ती

सप्त दिवसीय ज्ञानयज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ,संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल,पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

सक्ती // छत्तीसगढ़ के पावन धरा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदी में स्व.श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के स्मृति में उनकी धर्मपत्नी संयोगिता सिंह जूदेव के द्वारा सप्त दिवसीय ज्ञानयज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया.

जहाँ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव, संगठन महामंत्री श्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिन्हा, सुश्री दीदी प्रज्ञा भारती, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत, महासमुंद जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्रही,नीलांचल सेवा समिति संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महासमुंद एवं जिला जांजगीर संगठन सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीधी राठिया,भाजपा सारंगढ-बिलाईगढ जिलाध्यक्ष श्री सुभाष जालान, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री गौरीशंकर श्रीवास, सतप्रीत सिंह सलुजा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए.

इस अवसर पर उन्होंने भागवत कथा में संध्या आरती में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की एवं कथा वाचक मानस मर्मज्ञ परम पूज्य आचार्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज का पुष्पहार व अंग वस्त्र से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किये.इस दौरान उन्हें तिलक चंदन एवं भगवान श्री कृष्ण के भगवा वस्त्र से सम्मानित किया गया. सभी ने संयोगिता सिंह जुदेव को सप्रेम भेंट किये. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें.

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749
मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button