
हरिनाम संकिर्तन नाम यज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल
पिथौरा. ग्राम पेन्ड्रावन में अष्टप्रहरी हरिनाम संकिर्तन नामयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पू्र्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्री राधा कृष्णा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पू्र्व ग्रामवासियों ने भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया। अष्टप्रहरी हरिनाम संकिर्तन नामयज्ञ कार्यक्रम में पेण्ड्रावन, कोईलबहाल, एवं उडीसा से देवंती, तोरला, देवानडबरी, आमंत्रित किर्तनदलों को भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा हरे राम हरे कृष्ण का जाप कलयुग का महामंत्र है इसके जपने से मानव जीवन में शांति और खुशहाली की प्राप्ति होती है।उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में आज से आयोजित किये जा रहे बसना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय युवा खेल महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।
इस अवसर पर पुरोहित विजय पाणी, पुरोहित अशोक मिश्रा, यजमान किशोर साहू, यजमान महेन्द्र विशाल, ग्राम प्रमुख कृष्ण चंद पाणी, सरपंच निरंजन विशाल, मोतीराम साहू, धनेश्वर विशाल, विशेश्वर साहू, सेक्टर प्रभारी संतोष मांझी, प्रहलाद बुड़ेक, सह प्रभारी ब्रजेंद्र प्रधान, सेतराम बरिहा, कार्यालय प्रभारी अंतर्यामी भोई, ग्राम प्रभारी सुरेश विशाल, नीलांचल महिला समिति अध्यक्ष लिनीजुक्ता साहू, ग्रामीणजनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।