
विश्व शांति ब्रम्ह यज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल
बसना। ग्राम छोटेडाभा में विश्व शांति के लिए ब्रह्म यज्ञ बाल्य लीला महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। तथा उन्होंने पूजन कर विश्व शांति व क्षेत्र की विकास एवं खुशहाली की कामना की।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है। हमारे ऋषि मुनियों एवं पुराणों में इतनी क्षमता है। पूजन व यज्ञ कर पूरे विश्व में शांति स्थापित किया जा सकता है और किया जा रहा है।
इस अवसर पर बाबा रामलाल दास, बाबा कलप दास, भारत त्यागी, मिस्त्री त्यागी, युधिष्ठिर, दशानन, नंदलाल, लच्छीराम, बैरागी, कृपा, दुर्योधन, बिरतू, टेंगनू, सेक्टर प्रभारी महेन्द्र प्रधान, बंसुला सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव, मिनकेतन साव, कुलधर साव, जयलाल साव, उग्रसेन साव, गोपाल, ब्रीज साव, जलधर साव, निराधर, महेश साव, पुरंदर साव, कान्हा अग्रवाल, भावेश साव, राकेश साव, रामनाथ चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।