
सांकरा नगर प्रथम आगमन पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का हुआ भव्य स्वागत
सर्व समाज श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति व बसना विधानसभा क्षेत्रवासी एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में बसना विधानसभा क्षेत्र के 25000 से भी अधिक माता बहनों के द्वारा एक ही रंग के वस्त्र परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, इस भव्य कलश यात्रा में माता बहनों के योगदान से नीलांचल सेवा समिति के नाम दो दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया गया जिसमें प्रथम रिकॉर्ड 25000 से भी अधिक संख्या के लिए तथा द्वितीय रिकॉर्ड एक ही रंग के वस्त्र परिधान में कलश यात्रा सम्पन्न कराने के लिए।
इस महा रिकॉर्ड का नीलांचल सेवा समिति के नाम दर्ज होने के बाद नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल का प्रथम सांकरा नगर आगमन पर नीलांचल सेवा समिति सांकरा सेक्टर कार्यालय में भाजपा नेता व नीलांचल सेवा समिति प्रभारीयों, कार्यकर्तागण एवं माता बहनों के द्वारा फुलमाला पहनाकर, पुष्प वर्षा करते भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह छाबड़ा सांसद प्रतिनिधि, कैलाश अग्रवाल पूर्व मण्डी अध्यक्ष, कलपराम साहू भाजपा नेता, मुरली यदुराज भाजपा महामंत्री, रामलाल मलिक भाजपा महामंत्री, उद्धव खम्हारी, सेक्टर प्रभारी सोनु छाबड़ा, विजय चौधरी, उपेन्द्र साव, भोजकुमार साव, विक्रम अग्रवाल, प्रेम पटेल, कमल साहू, दिनेश पटेल, विनय मोहन बारिक, कौशिक साहू, लोकनाथ खुंटे, महेंद्र साव, श्रीनिवास साहू, भोजराज साहू, त्रिवेणी यादव, गीता साहू, सोनिया साहू, संतोषी भोई, पंचशीला, सुकांति सेठ, जानकीबाई, शहनाज बेगम आदि उपस्थित रहें।