
अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल
बागबाहरा,03 दिसम्बर 2022 / मेघखेल संघ एवं नवयुवक मंडल कस्तूरबोड़ के तत्वावधान में स्थानीय जैन मंदिर ग्राउंड में स्व.रामानंद पनुरिया जी के स्मृति में अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता (33 वां वर्ष) का आयोजन किया गया है। जहां मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा उन्होंने पूजा अर्चना कर मैच का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उत्साहवर्धन किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता आयोजक मंडल द्वारा डॉ.सम्पत अग्रवाल का श्रीफल व पुष्पहार से स्वागत भव्य किया गया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में प्रतियोगिता आयोजक समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा की कबड्डी खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम हमेशा तंदरुस्त रहते हैं। कबड्डी भारत का सबसे प्राचीन खेल है और ये खेल अब और भी बहुत प्रसिद्ध है। कबड्डी का खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता है और विद्यालयों में भी इसकी प्रतियोगिताएं होती हैं। कबड्डी के खेल में चपलता, अच्छी फेफड़ों की क्षमता, मांसपेशियों का समन्वय, दिमाग की उपस्थिति और त्वरित प्रतिक्रिया जैसे गुणों सहित बहुत सारी भौतिक चीजों की आवश्यकता होती है। यहां, पूर्वानुमान क्षमता और अभ्यास किसी को स्थिति को समझने और उसके अनुसार सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करते हैं। कबड्डी का खेल भारत के अलावा स्पेन, जापान, इटली, अमेरिका, डेनमार्क, अर्जेंटीना, बेल्जियम इत्यादि देशों में भी खेला जाता है। प्रो कबड्डी पहला सीजन आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा अधिक देखा जाने वाला खेल है। काफी लोगों का ऐसा सोचना है कि कबड्डी का खेल महाभारत में अभिमन्यु से इंस्पायर्ड है।
गौरतलब हो कि कस्तूरबोड़ में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत सन 1990 में किया गया है जिसके बाद सन 1992 में महिला कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है तब से लेकर आज तक यह कबड्डी प्रतियोगिता प्रतिवर्ष बागबाहरा नगर में कराया जा रहा है। जिसमें लोग महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद ले रहे हैं।
बता दें की इस प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा, मध्य प्रदेश आदि सहित 57 टीमों ने हिस्सा लिया।
पूरे टूर्नामेंट में अपनी सेवाएं दिन रात देने वाले रैफरी बोर्ड चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, राष्ट्रीय निर्णायक पवन कुमार ध्रुव, राष्ट्रीय निर्णायक रेखराम, डडसेना, नारायण प्रसाद द्विवेदी सहित रैफरी टीम सम्मिलित है।
खेल प्रेमीयों( दर्शकों) ने चैंपियनशिप में विभिन्न जगहों से शिरकत करने आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के सांकेतिक रूप से कबड्डी खेल खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश तांडी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू, नगर पंचायत बागबाहरा पूर्व अध्यक्ष मदन देवांगन, आयोजन समिति अध्यक्ष भोजनाथ देवांगन, उपाध्यक्ष हरिश चंद्राकर, योगेश चिंदा, सचिव देवेश साहू, उद्योगपति मनीष अग्रवाल, अमर अग्रवाल ,अभिषेक अग्रवाल, धनराज साहू, जागेश्वर साहू, रामनारायण देवांगन, लोकेश्वर चंद्राकर सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहें।